कोरोनावायरस को रोकने के लिए संपूर्ण भारत में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन है। लेकिन ताजनगरी आगरा में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 19 नए संक्रमित सामने आए। इनमें पांच तब्लीगी जमाती शामिल हैं। अब यहां संक्रमितों की संख्या 84 पहुंच गई थी। बीते बुधवार को आगरा में चांदी कारोबारी की 76 वर्षीय मां की मौत हो गई थी। यहां 22 हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। ये सभी क्षेत्र पूर्णतया सील हैं। यहां 8 मरीज इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं।
आगरा की एक कोरोना पॉजिटिव महिला का इलाज मथुरा में चल रहा है। उसका इलाज आगरा शहर के पारस अस्पताल में इलाज किया गया था। इस अस्पताल को सील करते हुए यहां के कर्मियों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से छह कर्मी संक्रमित मिले हैं। अब इन संक्रमितों के परिवारीजनों की भी जांच होगी। 8 अन्य हैं। पांच जमातियों के संक्रमित होने से यहां कुल कोरोना पॉजिटिव जमातियों की संख्या 43 पहुंच गई है।
ताजनगरी में 22 हॉट स्पॉट, ये इलाके सील
आगरा में कमला नगर, नगला पदी का एमीनेंट अपार्टमेंट, मोहनपुरा रावली, नामनेर, कृष्ण विहार जीवनी मंडी, आजमपाड़ा-रामनगर, मंटोला, मघटई गांव, हींग की मंडी छत्ता, तोपखाना लेडी लॉयल, वजीरपुरा हरीपर्वत, गढ़ैया-ताजगंज, साबुन कटरा-एसएनएमसी, सीता नगर-रामबाग, चारसूगेट, किशोरपुरा-जगदीशपुरा, चौंगरा-तेहरा, सुभाष नगर-शाहगंज, हनसनुर गांव, घटिया आजमखां-छत्ता, बसंत विहार-कमला नगर हॉट स्पॉट में शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JS5KsY
via IFTTT

0 Comments