कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी को मात देने के लिए जारी 21 दिनों के लॉकडाउन का आज 19वां दिन है। गोरखपुर में जिला प्रशासन लॉकडाउन का पालन कराने के लिए लोगों के साथ सख्ती से पेश आ रही है। इस बीच 14 दिनों का क्वारैंटाइन पूरा करने वालों को घर भेजने की कवायद शुरू हो गई है। दरअसल, चौरीचौरा के डुमरी खास विद्यालय में बाहर से आने वालों को क्वारैंटाइन किया गया था। रविवार को उनकी ये अवधि पूरी हो गई तो पुष्प वर्षा कर उन्हें घर भेजा गया। उपजिलाधिकारी अर्पित गुप्ता व तहसीलदार रत्नेश तिवारी ने सभी को घर पर भी लॉकडाउन का पालन करने का सुझाव दिया है।
जरुरी सामानों की होम डिलीवरी
लॉक डाउन का पालन हो, इसके लिए शहर के अलावा गांव स्तर पर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। कोरोनावायरस के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ लोगों से अपील की जा रही है कि, घरों में रहे और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। आम लोगों को दवा, राशन या अन्य चीजों की किसी तरह की कोई परेशानी न हो, उसके लिए होम डिलीवरी कराई जा रही है। डोर टू डोर सारी सुविधाएं प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही हैं।
नगर निगम कर्मियों ने राहत कोष में दिया एक दिन का वेतन
कोरोना वायरस जैसी राष्ट्रीय आपदा से निपटने के लिए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन की सैलरी 6 लाख 21 हजार 775 रुपए दिए। वहीं, हाउसिंग सोसायटी के लोगों ने मिलकर 1 लाख 10 हजार रुपए दान किए। इस तरह कुल 7,31,475 रुपए दिए। गोरखपुर नगर निगम के महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा- देश इस समय संकट में है। इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि, हम आगे आएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yTSFNG
via IFTTT

0 Comments