Amazon

गरीबों को मुफ्त अनाज बांटकर कोरोना से जागरुक कर रहे लोग, घर-घर जाकर रोगियों का किया इलाज

कोरोनावायरस (कोविड-19) पर रोकथाम के लिए संपूर्ण भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। भारत में अब तक 37 सौ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसका खौफ भारतीयों पर भी है। ऐसे में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के लिए लोग घरों में कैद हैं। लेकिन तमाम ऐसे भी हैं, जिनके सामने खाने-पीने का संकट है। ऐसे लोगों की हर संभव मदद के लिए समाज में कई लोग आगे आ रहे हैं। राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार के 60 फुटा रोड स्थित शिला देवी हॉस्पिटल ने भी जरुरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। अस्पताल के डॉक्टर्स व कर्मचारी हर दिन घर-घर जाकर लोगों को निशुल्क इलाज कर दवाएं दे रहे हैं।

कोरोना के प्रति जागरुकता की मुहिम
अस्पताल की इस मुहिम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल हुए हैं। अस्पताल के डॉक्टरों के साथ उप मुख्यमंत्री ने लोगों को खाना, अनाज के साथ सैनिटाइजर व मास्क वितरित किया है। डॉक्टरों का कहना है कि, आज की स्थिति यह है कि सामान्य सर्दी-ज़ुखाम होने पर भी लोग डर जा रहें हैं, ऐसे में आवश्यक है कि लोगों के अंदर से इस डर को दूर किया जाए एवं सही जानकारी उनतक पहुंचे। बीमार होने पर भी लोग घर से निकलकर इलाज के लिए अस्पताल नहीं आ रहे हैं, ऐसे में शिला देवी हॉस्पिटल की कोशिश है कि जरूरतमंद लोगों के घर जाकर उनका इलाज किया जाए।

हर दिन 100 जरुरतमंदों तक खाना पहुंचा रहे समाजसेवी
अस्पताल प्रबंधन ने आसपास के झुग्गी में रहने वाले 100 परिवारों को हर दिन अनाज वितरित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा प्रतिदिन आसपास के 10-20 घरों में जाकर सभी लोगों का चेकअप कर रहें हैं।अभी तक 500 मास्क और सैनिटाइजर बांटा जा चुका है। उप मुख्यमंत्री को भी 100 मास्क व सैनिटाइर जरुरतमंदों में वितरित करने के लिए अस्पताल की तरफ से योगदान दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डॉक्टरों ने रोगियों का उनके घर जाकर इलाज किया।
गरीबों को बांटा अनाज।
लोगों को सैनिटाइजर व मास्क वितरित किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aKzBzw
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments