Amazon

गाजीपुर में दो किसानों पर हमले के बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट पीटकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में रविवार की दोपहर दो ग्रामीणों पर हमले के बाद लाठी-डंडे लेकर जुटी भीड़ ने तेंदुए को पीट पीटकर मार डाला। यह मामला नोनारा थाना क्षेत्र के सुसुंडी गांव का है। तेंदुए की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, घायल ग्रामीणों का उपचार कराया गया है। घटना के वक्त पुलिस व वनकर्मी भी मौके पर थे, लेकिन भीड़ के आक्रोश को देखते हुए वे सभी गांव वालों के पीछे-पीछे भागते नजर आए। वनविभाग ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, जिला प्रशासन अब तेंदुए की हत्या करने वाले ग्रामीणों पर कार्रवाई का मूड बना रही है।

सुसुंडी गांव निवासी महेंद्र राजभर सोमवार की दोपहर खेत में था। उसे फसल के बीच किसी जानवर की चहलकदमी महसूस हुई। उसने ईंट उठाकर उसकी ओर फेंका। इसके बाद महेंद्र कुछ समझ पाता, पलक झपकते ही तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। महेंद्र का शोर सुनकर विनोद राम दौड़ा तो तेंदुए ने उस पर भी हमला करते हुए आबादी की तरफ भागा। दोनों ने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को आगाह किया।

तेंदुए ने खेत में काम कर रहे महेंद्र पर हमला किया।

इसके बाद गांव वाले लाठी-डंडे से लैस होकर तेंदुए की खोज में जुट गए। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। सीओ कासिमाबाद महमूद अली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद उन्हें सतर्क किया। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने ग्रामीणों के साथ तेंदुए को खोजना शुरू किया। लेकिन कुछ दूरी पर जाकर ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया और उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। वनकर्मियों ने रोकने की कोशिश भी की, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें अनसुना कर दिया। कुछ देर बाद तेंदुए की मौत हो गई।

जिला वन अधिकारी गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि तेंदुए का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस प्रशासन ग्रामीणों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ghazipur Coronavirus Lockdown:Leopard Killed By Farmers In Uttar Pradesh Ghazipur District Today News And Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b4jvRt
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments