उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में लॉकडाउन का आज 12वां दिन है। यहां लॉकडाउन का नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्ती कर रही है। अधिकतर लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। लेकिन अभी तमाम ऐसे लोग हैं, जो सुधर नहीं रहे हैं। ऐसे में कहीं वाहनों का चालान किया जा रहा है तो कहीं आरोपियों को सजा भी दी जा रही है। जिले में बीते 24 घंटे में 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, मोठ ब्लॉक के गांधी ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज भरोसा में क्वारैंटाइन किए लोगों ने डांसकर कर 14 दिनों का समय बिता रहे हैं। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
जिले के ब्लॉक मोठ के गांधी ग्रामोद्योगइंटर कॉलेज भरोसा में बाहर से आए लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया गया है। जिन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की नसीहत दी गई है। लोगों के पास मनोरंजन के साधन भी नहीं है। ऐसे में समय बिताने के लिए लोगों ने डांस करना शुरू कर दिया। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया है। खास बात यह है कि, डांस के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया।
लॉकडाउन को लेकर झांसी पुलिस बेहद सख्त हो गई है। हर चौराहे पर सघन चेकिंग हो रही है। यहां इलाइट चौराहे से बाइक पर सवार होकर दो युवक निकले तो उनमें से एक को जाने दिया गया और पीछे बैठे व्यक्ति को उतारकर थाने में बिठा लिया गया। मामला इतने पर ही नहीं थमा पुलिस ने किसी को मुर्गा बनाया और किसी को मेंढक चाल चलवाई। इसके अलावा 20 लोगों के खिलाफ लॉक डाउनलोड लंदन का मामला भी दर्ज हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39JRKvY
via IFTTT

0 Comments