उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार रात को मुठभेड़ में आठ पुलिसवालों की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर पुलिस ने अब एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। पहले यह राशि 50 हजार रुपए थी। साथ ही पुलिस ने वारदात में शामिल अन्य 18 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम रखा है। इनमें से एक साथी को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। वहीं यूपी पुलिस के अधिकारियों ने केंद्रीय खुफ़िया सुरक्षा एजेंसी से सूचना उपलब्ध कराने के लिए मदद मांगी है। गैंगस्टर विकास दुबे अभी तक फरार है पुलिस विकास दुबे को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विकास दुबे के जिन साथियों पर इनाम रखा गया है उसमेंश्यामू बाजपेयी, छोटू शुक्ला, मोनू (जेसीबी चालक), जहान यादव, शशिकांत पंडित, शिव तिवारी, विष्णु पाल यादव, राम सिंह , रामु बाजपेयी, अमर दुबे, प्रभात मिश्र, गोपाल सैनी, बीरू दुबे, बउन शुक्ला, शिवम दुबे, बाल गोविंद बऊवा दुबे और रविवारसुबह मुठभेड़ में पकड़ा गया दयाशंकर अग्निहोत्रीका नाम शामिल है।
मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में विकास दुबे गैंग का दयाशंकर
कानपुर पुलिस ने बिकरु गांव में पुलिस टीम पर हमला करने वाले गैंगस्टर विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर पुलिस और दयाशंकर के बीच आज तड़के 4.40 पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान दयाशंकर को पैर में गोली लगी है। दयाशंकर अग्निहोत्री के ऊपर यूपी पुलिस ने 25 हजार का मुकदमा घोषित कर रखा है।
फरार होने से पहले अपने साथ अहम सबूत ले गया विकास दुबे
किलेनुमा मकान और ऊंची दीवार वाले विकास दुबे के घर में 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे थे। लग्जरी गाड़ियों से लेकर ऐशो-आराम की सभी सुविधाएं मौजूद थीं। इस घर में तीन बड़े दरवाजे तीन दिशाओं में खुलते हैंइतना ही नहीं छत पर जाने के लिए दो सीढ़ियां बनवायी गईं थीं। सभी गेट पर दो-दो सीटीवी कैमरे लगे थे। विकास के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने से पुलिस को उम्मीद थी कि मुठभेड़ के बारे में इन सीसीटीवी कैमरों से कुछ अहम सुराग मिल सकेंगे लेकिन विकास फरार होने से पहले अहम सबूत भी अपने साथ ले गया है। दरअसल सीसीटीवी कैमरों की डीवीडीआर नहीं मिली है।
सियासी आकाओं पर कसेगा शिकंजा
विकास दुबे के सियासी आकाओं पर भी शिकंजा कसा जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास को संरक्षण देने वाले नेताओं और अधिकारियों के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। विकास दुबे के सियासी कनेक्शन तलाशेगा खुफिया विभाग और विकास दुबे को सुरक्षा देने वाले सभी पार्टियों के नेताओं मंत्रियों और अधिकारियों के नाम की लिस्टतैयार की जा रही हैं। फिलहाल विकास दुबे के 8 पुलिसकर्मियों की हत्याकांड के बाद सत्तारूढ़ पार्टी से लेकर पूर्व की सभी सरकार के नेताओं के साथ फोटो सामने आई है।
सपा से पत्नी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव, बसपा से ख़ुद जिला पंचायत का सदस्य जेल जीतने की बात और कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया और वायरल हो रही हैं। यहीं नहीं भाजपा सरकार के एक मंत्री के साथ भी विकास दुबे की फ़ोटो वायरल हो रही हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता विकास दुबे का सभी पार्टी के नेताओं और सरकारों में खुद का दखल था।
गांव के 25 पुरुषों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ
पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या के बाद से बिकरू गांव में दहशत भरी चुप्पी है। विकास दुबे पर बढ़ते शिकंजे और घर गिराए जाने के बाद खौफ के बीच गांव वाले अपने-अपने घर छोड़ पलायन करने लगे हैं। आसपास के गांव वालों से पूछताछ के दौरान पता चला कि सभी हिस्ट्रीशीटर के समर्थक हैं। कोई भी अपना मुंह नहीं खोलना चाहता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव में सबसे पहले सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कई लोग अपने-अपने घरों से गायब मिले तो 25 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में सभी ने खुद को बेगुनाह बताया है। जांच पूरी होने के बाद ही सभी को छोड़ा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C9FuJT
via IFTTT

0 Comments