Amazon

पुलिस मुठभेड़ से पहले शराब पार्टी हुई थी; 20 से 25 लोग शामिल हुए थे, रेड के दौरान शराब की बोतलें मिलीं थीं

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 2 जुलाई की रातबिकरु गांव मेंमुठभेड़ में 8 पुलिसवाले मारे गए थे। इसके बाद से ही हिस्ट्रीशीटर और 2.5 लाख का इनामी विकास दुबे फरार है। पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद से ही ग्रामीणों ने चुप्पी साध रखी है।ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। यही वजह है किपांचवें दिन भीपुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस कोजहां सूचना मिल रही है, वहांदबिश दी जारही है। इसी बीच, एक बड़ीजानकारी सामने आई है कि पुलिस से मुठभेड़से पहले विकास की ओर सेशराब पार्टी दी गईथी, इसमें 20 से 25 लोगशामिल हुए थे।

एनकाउंटर में मारे गए अतुल के घर में हुई थी शराब की पार्टी

मुठभेड़ के बाद शुक्रवारसुबह जब पुलिसवालों ने गांव के एक-एक घर में रेड शुरू की तो कई संदिग्ध सामने आए। उसी में अतुल दुबे भी सामने आया, जिसका सुबह हीएनकांउटरकिया गया था। वह विकास का रिश्तेदार बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, अतुल के घर से अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें बरामद हुई थीं। यही नहीं, कुछ बोतलें भरी हुई भी थीं। साथ ही गिलास भी घर में रखे मिलेथे।

पुलिस का मानना है कि मुठभेड़से पहले अतुल के घर में ही शराब पार्टी हुई थी। जिन गुर्गों को विकास ने इकट्ठा किया था उनके लिए यह सब खास इंतजाम थे। विकास ने गुर्गों के लिए अतुल के घर में शराब और खाने का इंतजामकिया था। यह पार्टी मुठभेड़ से कुछ घंटे पहले ही हुई थी।

अतुल के परिवार को सालों से गांव वालों ने नहीं देखा
बिकरुगांव के ग्रामीण दबी जुबान में बताते हैं कि अतुल के घर में बाहरी लोगों का बहुत आना-जाना होता था। हमेशा उसी के घर में खाना-पीना लगा रहता है। उसके परिवार को तो गांव में देखे सालों हो गए। अतुल अपना परिवार यहां नहीं रखता है। हालांकि, यह भी नहीं मालूम है कि अतुल का परिवार रहता कहां है।

विकास का खास गुर्गा था अतुल, घर में बना रखा था देसीजिम
अतुल विकास का खास गुर्गा था। वह विकास के साथ रहता था। यह भी जानकारी मिली है कि विकास खुद तो मोबाइल नहीं रखता था लेकिन कुछ विशेष फोन कॉल के लिए अतुल के मोबाइल नंबर पर ही बात करता था।अतुल ने अपने घर में देसी जिम बना रखा है। इसे देखकर पुलिसकर्मी अंदर गए। वहां देसी डंबल, पुशअप के लिए देसी जुगाड़ और लटकने के लिए भी देसी जुगाड़ की व्यवस्था कर रखी थी।

कहां है विकास
सूत्रों के मुताबिक, विकास की लास्ट लोकेशन औरैया में ही मिली थी। उसके बाद से उसकी कोई लोकेशन ट्रेस नहींहो पा रही है। पुलिस अंधेरे में ही हाथ-पैर मार रही है। अंदेशा यह भी लगाया जा रहा है कि विकास चंबल के रास्ते मध्य प्रदेशमें तो प्रवेश नहीं कर गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार रात में मुठभेड के बाद कानपुर का बिकरु गांव पुलिस छावनी में बदला है। यहां चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VSs9wB
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments