उत्तर प्रदेश में कानुपर के बिकरु गांवमें सीओ सहित 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुए शातिर अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार उसके अलग अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है। एक तरफ जहां पुलिस विकास दुबे की कुंडली खंगालने में लगी है वहीं दूसरी ओर शातिर अपराधी विकास दुबे का उन्नाव कनेक्शन भी सामने आया है। उन्नाव के अचलगंज थाना अंतर्गत के करौंदी गांव में विकास दुबे की बहन की शादी हुई थी, जिसकी बिमारी के चलते लगभग एक साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
उन्नाव के अचलगंज थाना अंतर्गत के करौंदी गाँव स्थित विकास की बहन के घर पर भी उन्नाव पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं गांव के प्रधान का कहना है की विकास दुबे उन्नाव आता जाता रहता था जब भी उसको पुलिस से बचना होता था तो विकास अपनी बहन के यहां छुप जाता था। विकास के बहनोई का नाम राकेश दीक्षित उर्फ़ कृष्ण गोपाल है। उन्नाव पुलिस ने जब अचलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंदी गांवमे रहने वाले विकास दुबे के घर पर पुलिस ने दबिश दी तो पुलिस को यंहा पर ताला लगा मिला।
पुलिस कई बार दे चुकी दबिश, घर में लगा है ताला
पड़ोस में रह रहे लोगों ने बताया की उसका एक माकन उन्नाव शहर के पीडी नगर में भी है। वहां पर भी पुलिस ने छापेमारी की लेकिन पुलिस को वहां पर भी ताला लगा मिला पड़ोसियों की माने तो वर्ष 2001 में राज्य मंत्री संतोष शुक्ला की हत्या के बाद भी उन्नाव पुलिस ने विकास दुबे की बहन व उसको बहनोई के घर पर दबिश दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद विकास दुबे उन्नाव व आसपास के जिले में ही छिपे होने की पुलिस को संभावना है। पिछले दिनों दिवस उन्नाव न्यायालय परिसर में भी विकास दुबे द्वारा कोर्ट में सरेंडर किए जाने की संभावना को लेकर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZOheoU
via IFTTT

0 Comments