Amazon

विदेशी महिला श्रद्धालुओं ने कान्हा का दरबार सजाया, रात 12 बजे बाल गोपाल प्रकट होंगे; 12 दिन से तैयारी कर रहे थे

वृंदावन स्थित राधेकुंज आश्रम में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को विदेशी भक्तों द्वारा खास अंदाज में मनाया जा रहा है। यहां विदेशी श्रद्धालुओं ने कृष्ण जन्माष्टमी को यादगार बनाने के लिए खुद अपने हाथों से कान्हा के दरबार को सजाया है। यह काम वे बीते 12 दिनों से कर रही हैं। भगवान की भक्ति के साथ ही जरूरतमंदों की मदद करने के काम को बखूबी अंजाम देने वाली कान्हा की ये गोपियां अपने परम आराध्य के जन्मोत्सव को लेकर बेहद खुश नजर आ रही हैं। आज रात 12 बजे यहां जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

मथुरा में कोरोना के ग्राफ को देखते हुए इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तों में डर का माहौल है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जन्माष्टमी पर्व पर तीन दिन मंदिर बंद रखने के आदेश दिए हैं। हालांकि वृंदावन के सभी मंदिर पहले से ही श्रद्धालुओं के बंद हैं। इन सब परिस्थितियों के बीच ब्रजवासियों में अपने आराध्य श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर गजब की खुशी का माहौल है। विदेशी श्रद्धालु भी इस खुशी से अछूते नहीं हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग स्थित राधाकुंज आश्रम है। यहां विदेशी महिला कृष्ण भक्त पिछले करीब 12 दिनों से अपने आराध्य के जन्मोत्सव की खुशी में मंदिर की भव्य सजावट के कार्य को खुद ही अंजाम दे रही हैं।

250 विदेशी श्रद्धालु के साथ मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव

वर्तमान में आश्रम में करीब 250 विदेशी श्रद्धालु हैं जो रूस, इंग्लैंड, अमेरिका, चाइना, पेरू आदि देशों के रहने वाले हैं। लॉकडाउन के पहले से ही आश्रम में मौजूद हैं। आश्रम के सेवादार अमृतानंद दास महाराज ने बताया कि आश्रम के मंदिर की सजावट की रूप रेखा इन्ही विदेशी महिला कृष्ण भक्तों द्वारा तैयार की गई और उनके द्वारा की जा रही इस सजावट के लिए दिल्ली से सामान मंगाया गया। कोरोना की वजह से इस बार विदेशी भक्तों की संख्या कम है। जबकि पिछली जन्माष्टमी पर करीब डेढ़ से दो हजार विदेशी श्रद्धालु आश्रम के कार्यक्रम में शामिल होते थे।

सुखद अनुभूति हो रही: राधा दासी

कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटी विदेशी महिला राधा दासी ने बताया कि उन्हें अपने आराध्य के जन्मोत्सव की तैयारी करने और यहां सजावट करने में बहुत खुशी मिल रही है और साथ ही आनंद की अनुभूति भी हो रही है। उनके साथ ही सजावट के इस काम में अन्य विदेशी महिला भक्त लवंगा दासी, कस्तूरी दासी, कमला दासी, कृष्णप्रिया दासी आदि भी उनका पूरा सहयोग कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर वृंदावन के राधाकुंज आश्रम की है। यहां बीते 12 दिनों से विदेशी महिलाएं कान्हा के दरबार को सजा रही हैं। आज यहां जन्मोत्सव मनाया जाएगा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gO6mi8
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments