उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक 17 साल की लड़की के साथ ज्यादती के बाद हत्या कर दी गई। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को तेजाब से जला दिया गया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। बुधवार को लड़की का शव वरुणा नदी में मिला। घरवालों ने किशोरी के जींस से उसकी पहचान की। वह 17 अगस्त से गायब थी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच समेत 4 टीमों का लगाई गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
छोटी बहन के घर आते ही किशोरी लापता हुई
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी लड़की सोमवार की शाम 10 साल की छोटी बहन के साथ नदी किनारे भैंस चरा रही थी। छोटी बहन कुछ देर के लिए घर चली गई। जब वह लौटी तो नदी किनारे बड़ी बहन नहीं थी। उसने आसपास खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने घर आकर बताया तो परिवार ने कोतवाली में दो लोगों पर गायब करने का शक जताकर शिकायत की।
हत्या कैसे हुई, यह पता नहीं चल सका, लोगों में नाराजगी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लेकिन कुछ ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। अगले दिन 18 अगस्त को दोनों को छोड़ दिया गया। इसी बीच बुधवार सुबह वरुणा नदी में किशोरी का आधा जला शव बरामद हुआ। चेहरा जला था। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शव फूल गया था, इसलिए यह पता नहीं चल पाया कि हत्या कैसे हुई? पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे। उन्होंने जींस देखकर बेटी की पहचान की। घटना से लोगों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों ने रामपुर थाना क्षेत्र इलाके में भदोही-जौनपुर मुख्य मार्ग के पास जाम लगा दिया और प्रदर्शन होने लगा। परिजन ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई। यह भी कहा कि पहचान छिपाने के लिए शव को तेजाब से जलाने की कोशिश की गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से रेप की पुष्टि होगी
पुलिस अधीक्षक राम बदन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप और मौत की वजह का पता चलेगा। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। क्राइम ब्रांच समेत चार टीमें बनी हैं। जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FGO84A
via IFTTT

0 Comments