Amazon

5 हजार साल में पहली बार बिना भक्तों के मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव; सिर्फ पुजारियों की मौजूदगी में संपन्न होगी परंपराएं

कान्हा की नगरी मथुरा में 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। यह कान्हा का 5248वां जन्मोत्सव है। इतने लंबे इतिहास में ये पहला मौका है जब कोरोना के चलते भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव सभी जगह मंदिरों में बिना भक्तों के मनाया जाएगा। मंदिरों में सिर्फ पुजारियों की मौजूदगी में सारी परंपराएं पूरी की जाएंगी। जन्मोत्सव के अलौकिक क्षण का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जन्मस्थान में आज दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

पत्र, पुष्प व रत्न जड़ित पोशाक से होगा श्रृंगार

कृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि 12 अगस्त बुधवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी और इस विशेष उत्सव के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान को भव्यता के साथ कलात्मक रूप से सजाया जा रहा है। यह ठाकुरजी का 5248वां जन्मोत्सव होगा। इस बार ठाकुरजी पत्र-पुष्प, रत्न प्रतिकृति, वस्त्र आदि के अदभुत संयोजन से बनाए गए 'पूर्णेंदु कुंज' बंगले में विराजमान होकर दर्शन देंगे तो वहीं जन्माष्टमी के लिए ठाकुरजी के लिए विशेष पोशाक भी तैयार कराई गई है। ठाकुरजी इस बार पुष्प-वृंत पोशाक धारण करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पुष्प वृंत पोशाक रेशम, जरी, रत्न प्रतिकृति से बनाई गई है।

सीमित संख्या में रहेंगे आचार्य

शर्मा ने बताया कि, इस बार कोविड -19 के चलते श्रद्धालु यहां भगवान के जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। इस बार जन्मभूमि पर सभी भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। 10 अगस्त दोपहर 12 बजे से सभी खास और आम भक्तों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। जन्मोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में भी पूजा कराने वाले आचार्य के साथ आयोजन से जुड़े लोग भी सीमित संख्या में ही इस बार सम्मिलित होंगे। जन्मस्थान पर होने वाले जन्मोत्सव के कार्यक्रम के लाइव दर्शन श्रद्धालु टेलीविजन व अन्य प्रसारण माध्यमों से कर सकेंगे।

यह होगा आयोजन-

कार्यक्रम समय
श्रीगणेश, नवग्रह पूजन, पुष्प सहस्त्रार्चन रात 11 बजे से 11:55 बजे तक।
प्राकट्य दर्शन के लिए पट बंद रात 11:55 बजे से 11:59 बजे तक।
प्राकट्य दर्शन रात 12 बजे।
प्राकट्य आरती रात 12 बजे से 12:05 बजे तक।
जन्म महाभिषेक रात 12:10 बजे से 12: 30 बजे तक।
श्रृंगार आरती रात 12:40 बजे से 12:50 बजे तक।
शयन आरती रात एक बजे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर मथुरा में स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान की है। आज से यहां सभी श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ktL4Zw
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments