उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार शाम 80 किलो चांदी की पायल लूटकर फरार हुए दो बदमाशों की मंगलवार तड़के जैंत चौकी क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। साथ ही तमंचा, कारतूस, बाइक व लूटी गई करीब 50 किलो चांदी बरामद की गई है। पुलिस ने महज 14 घंंटे के भीतर लूट की घटना का अनावरण कर दिया है।
अंति संवेदनशील क्षेत्र में हुई थी लूट
शहर कोतवाली क्षेत्र में अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास गोविंद नगर फ्लाईओवर पर बाइक सवार छह बदमाशों ने सोमवार की शाम करीब 4 बजे मंडी रामदास निवासी दीपक अग्रवाल के कर्मचारी मनोज सिंह से 80 किलो चांदी की पायल लूट ली थी। दिनदहाड़े हुई लूट पुलिस के लिए चुनौती थी। आईजी आगरा जोन ए सतीश गणेश ने घटनास्थल का दौरा किया और नाकाबंदी तेज कर दी। रात करीब 2 बजे बदमाशों की लोकेशन मिली। इसके बाद घेराबंदी की गई। सुबह करीब छह वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अनंतम सिटी में पुलिस को देखते हुए बदमाशों ने फायरिंग शुरू की। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुई। जिनकी पहचान मनोज जाटव और कृष्ण मुरारी शर्मा के रुप में हुई है।
अन्य बदमाश भी जल्द गिरफ्तार होंगे
पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों ही बदमाशों के कमर के नीचे गोली लगी है। करीब 40- 50 किलोग्राम चांदी बरामद हुई है। मुठभेड़ स्थल का आईजी ए सतीश गणेश ने मौका मुआयना किया और कहा कि जो बदमाश फरार हैं, उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g4bgX1
via IFTTT

0 Comments