Amazon

इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील पर बदमाशों ने फायरिंग की, हालत खतरे से बाहर; अतीक अहमद गैंग का कनेक्शन सामने आया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार रात इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील और बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव (प्रशासन) अभिषेक शुक्ला को बदमाशों ने फायरिंग की। लेकिन वे बाल-बाल बच गए। उसके बाद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की है। घायल वकील को एसआरएन में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई है। वारदात राजरुपपुर चौकी क्षेत्र में जागृति चौराहे पर अंजाम दी गई। गोलीकांड की सूचना पाकर तमाम अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। सभी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही जल्द कार्रवाई न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी गई है। इस हमले में बाहुबली अतीक अहमद गैंग से कनेक्शन सामने आया है।

वकील अभिषेक शुक्ला।

साथियों के साथ खड़े थे अभिषेक

नीमसराय के रहने वाले वकील अभिषेक शुक्ला रविवार की रात सवा नौ बजे के आसपास राजरूपपुर में जागृति चौराहे के पास अपने साथियों के साथ खड़े थे। इसी दौरान दो बाइकों से पहुंचे चार बदमाशों ने उन पर फायर किया। इस फायरिंग में अभिषेक शुक्ला बाल-बाल बचे तो हमलावरों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। यह देख आसपास खड़े लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया तो आरोपी सोने की चेन और लॉकेट लूटकर मौके से फरार हो गए।

वकीलों ने चौकी में किया हंगामा

वारदात की जानकारी पाकर तमाम वकील राजरूपपुर पुलिस चौकी पहुंच गए। वकीलों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी मांग की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की और नोकझोंक हुई। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद धूमनगंज थाने और चौकी पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। लोगों ने कहा कि, आज वकील सुरक्षित नहीं हैं। अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

हमलावर अतीक गैंग के, जल्द होगी गिरफ्तारी

एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि, वकील अभिषेक शुक्ला को गोली नहीं लगी है। उनके साथ मारपीट की गई है। कहा जा रहा है कि, हमलावर बाहुबली अतीक अहमद गैंग से जुड़े हुए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर प्रयागराज की है। वकील पर हमले के बाद उमड़े लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PAFshM
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments