उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सवा पहले लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर ब्रीफकेस में एक महिला का शव बरामद हुआ था। शव छह टुकड़ों में पुलिस ने सोमवार को इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस बिजली बिल व एक जींस के सहारे आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार करने में सफल रही। आरोपी कोई और नहीं, महिला का पति है। वह नेपाल भागने की फिराक में था। उसे पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
7 जुलाई को ब्रीफकेस व बैग में मिला था शव
दरअसल सात जुलाई को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कोतवाली नगर क्षेत्र में सफेदाबाद स्थित केवाड़ी मोड़ के पास ब्रीफकेस और एक बैग में छह टुकड़ों में एक महिला का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त
मुंबई के अंबेडकरनगर की रहने वाली मालन बादशाह शेख उर्फ आयशा के रुप में हुई थी। वह अपने पति समीर के साथ लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में सेक्टर 14 में रहती थी। समीर मुंबई के बांद्रा में एक चिकेन शॉप में काम करता है। मार्च माह में वह लखनऊ लौटा था। मूलरूप से वह बलरामपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में गुलरिहा गांव का रहने वाला है। समीर ने 5 जुलाई को आपसी विवाद के बाद आयशा पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
आयशा की मौत के बाद समीर बाजार से चापड़ और शव को पैक करने के लिए अन्य सामग्री खरीदकर लाया था और उसी रात छह टुकड़ों में काटकर ब्रीफकेस और बैग में भरकर कार से ले जाकर फेंक दिया था।
ऐसे मिला हत्यारे का सुराग
बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि जिस ब्रीफकेस में महिला का शव मिला था। उसमें पुलिस को दो अहम सुराग मिले। पहला सुराग था बैग में रखी आरोपी की जींस। जिसमें लखनऊ के पार्क के दो टिकट थे। दूसरा अहम सुराग था बैग की चेन में रखा बिजली का बिल। यह बिल इतना पुराना था कि उसमें कुछ ही नंबर दिख रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने इन्हीं दो सबूतों के आधार पर अपनी पुलिस ने पड़ताल शुरू की। यह बिल एक महिला के नाम था। पुलिस जब इस महिला तक पहुंची तो उसने बताया कि वह मकान उसने समीर को बेचा हुआ है। यहीं से पुलिस को समीर का नंबर मिला। जिसके बाद पुलिस ने समीर की मोबाइल डिटेल खंगाली तो उसकी लोकेशन की भी पुष्टि हुई। हालांकि आरोपी ने उस मोबाइल को बंद कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद ली। यहां से आरोपी का नया नंबर मिला। आरोपी को सर्विलांस जरिये ट्रैस कर लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के मुंशी पुलिया से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया आरोपी समीर खान नेपाल भागने की जुगत में था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3100Pj0
via IFTTT

0 Comments