Amazon

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर साधा निशाना,बोले- भाजपा काल में बच्चियों व नारियों का उत्पीड़न चरम पर

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुजरते समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी भगवान हमारे हैं। भगवान विष्णु हमारे, भगवान कृष्ण हमारे, भगवान राम हमारे, और जितने भी भगवान विष्णु के अवतार हैं वह सब हमारे इसमें बीजेपी को क्या तकलीफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न अपने चरम पर पहुंच गया है।

अखिलेश ने स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाया सवाल
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इनके विधायक आम जनता सब परेशान है अस्पतालों में दवाई नहीं है। यही मेडिकल कालेज अगर सही तरह से चल जाता तो बताओ यहां गरीबों का इलाज हो जाता कि नहीं होता, मेरा इलाज तो होना नहीं है। लेकिन यहां तो गरीब जनता का इलाज होना है। आप बताइए पैरामेडिकल बंद, नर्सिंग हास्पिटल बंद, इन बच्चों को ट्रेनिंग के बाद नौकरी मिल जाती, पांच सौ बच्चे हर साल निकलते हजार बच्चों को नौकरी मिलती। अब क्या बचा है।

किसानों की जमीनें लेकर उद्योगपतियों को दे रही है सरकार
अखिलेश यादव ने कहा कि यह किसान खड़े हैं। यह मंडी बन जाती तो इनकी आय दोगुनी हो जाती। इनको लाभ मिल जाता तीन साल से मंडी पड़ी हुई है। इनकी आय दोगुनी होती इनकी भारतीय जनता पार्टी की नजर है किसानों की जमीन पर। मैं आज कहता हूं किसानों तुम्हारी जमीन ले लेंगे। बड़े-बड़े उद्योगपति लोग वह पैदा करेंगे वह जो चाहते हैं वह पैदा करेंगे और बाजार के ऊपर छोड़ दिया किसानों को।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत दुखद इस बात की कि लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार में घटनाएं हो रही हैं। एक के बाद एक लगातार घटनाएं भारतीय जनता पार्टी में हो रही है। कभी नाबालिग बेटियों की साथ इस तरह की घटनाएं होती है। छात्राओं के साथ घटनाएं हो रही है और महिलाएं भी असुरक्षित है और याद कीजिए उस समय जब लॉकडाउन का समय था। जब हर चीज बंद थी उस समय भी अपराधियों ने खुलेआम घटनाएं की।

अलीगढ़ मामले पर अखिलेश का बयान
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह सवाल अलीगढ़ के विधायक का नहीं है कि पुलिस ने विधायक को मारा, या विधायक ने पुलिस को मारा आखिरकार इसको सिखा कौन रहा है। मुख्यमंत्री अगर सदन में कहेंगे कि ठोको तो कभी जनता को नहीं पता किसको ठोके और कभी पुलिस को नहीं पता कि किसको ठोके और उसी का परिणाम यह हुआ कि थाने में पुलिस को नहीं पता था कि किसको ठोके और विधायक जी को नहीं पता था कि किसको ठोकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अखिलेश यादव ने कन्नौज जाते समयरास्ते में रुककर कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DX83vz
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments