Amazon

सीतापुर जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना; चुनाव जीतने के बाद पूर्व सांसद जयप्रदा पर की थी अभद्र टिप्पणी

उत्तर प्रदेश में रामपुर सीट से सपा सांसद आजम खान को आज सीतापुर जेल से मुरादाबाद की MP/MLA कोर्ट में पेश किया जाएगा। दरअसल एक साल पहले पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आजम, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम व मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन के खिलाफ यहां के मुगलपुरा थाने में FIR दर्ज हुई थी। पेशी के लिए सीतापुर से आजम खान मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। इसको लेकर कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

लोकसभा चुनाव के बाद मुरादाबाद में हुआ था आयोजन

दरअसल, 30 जून 2019 को रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद आजम खान के लिए मुरादाबाद में सम्मान समारोह आयोजित किया था। इस कार्यक्रम के दौरान मंच से पूर्व सांसद जयाप्रदा पर नेताओं ने अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद आजम खान, उनके बेटे व मुरादाबाद सांसद के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मुकदमे की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। इस मामले की सुनवाई ADJ पुनीत गुप्ता की MP/MLA की स्पेशल कोर्ट में हो रही है।

मुरादाबाद कोर्ट में आजम की पेशी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। कोर्ट के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है। बेरिकेडिंग की गई है, ताकि आजम खां की पेशी के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता न्यायालय परिसर में न आ जाएं और कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन ना हो।

आजम की पत्नी तंजीम फातिमा।

10 माह बाद एक दिन पहले आजम की पत्नी रिहा

सोमवार की शाम आजम खान की पत्नी और रामपुर शहर विधायक तंजीम फातिमा सीतापुर जेल से रिहा हुईं। तंजीन फातिमा के ऊपर 34 मुकदमे दर्ज हैं। सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल गई है। इनमें से दो मामलों में शुक्रवार को रामपुर कोर्ट ने उनकी उम्र और बीमारी को देखते हुए जमानत के आदेश दिए थे। विधायक तंजीम ने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि मैं कॉलेज में प्रोफेसर रही हूं। कभी मेरे चरित्र पर कोई दाग नहीं लगा है। लेकिन, देखते ही देखते मेरे ऊपर कितने मुकदमे लाद दिए गए। जेल में मुझे कोई सुविधा नहीं मिलती थी। जैसे आम कैदी रहते थे वैसे ही खाना, पीना, रहन-सहन सामान्य कैदियों की तरह था। मैं 10 महीनों के बाद जेल से रिहा हुई हूं। आखिरकार आज सच की जीत हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रामपुर से सपा सांसद आजम खान।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38unRku
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments