Amazon

गाजियाबाद में श्मशान घाट पर निर्माणाधीन भवन की छत गिरी; कई लोगों के मरने की आशंका, 15 अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मुरादनगर स्थित श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिरने से करीब 40 लोग दब गए। इस हादसे में कई लोगों के मौत की आशंका है। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब तक 15 लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SDRF भी मौके पर पहुंच गई है। बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।

राहत बचाव कार्य में जुटे लोग।

बारिश से बचने के लिए लिंटर के नीचे जुटे थे लोग

दरअसल, मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में खंभों पर लिंटर डाला गया था। रविवार की दोपहर बारिश शुरू हुई तो अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोग लिंटर के नीचे आकर खड़े हो गए। तभी अचानक लिंटर भरभरा कर ढह गया और लोग उसके नीचे दब गए। राज्य आपदा मोचन दल मुरादाबाद की टीम सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई है। उप निरीक्षक आशुतोष पांडे इस टीम की अगुवाई कर रहे हैं। टीम में 20 लोग शामिल हैं।

योगी ने घटना का लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचायी जाए। उन्होंने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो गाजियाबाद की है। यहां मुरादनगर में बारिश के बीच श्मशान घाट का लिंटर ढह गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LdeFcD
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments