Amazon

पूर्व सपा विधायक की 2 लग्जरी गाडियों समेत 21 करोड़ की सम्पत्ति हुई कुर्क, धोखाधड़ी और जालसाजी के 22 मुकदमे दर्ज

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी पर लगातार कार्यवाही जारी है। आज डीएम के आदेश पर भारी पुलिसबल के साथ पूर्व विधायक की करीब 21 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियों के कुर्की की कार्रवाई की गई। इसमें 2 लग्जरी व 2 बड़ी गाड़ियां भी शामिल हैं। पूर्व विधायक पर धोखाधड़ी जालसाजी, सरकारी जमीनों पर कब्जा जैसे कुल 22 मुकदमे दर्ज है। पूर्व विधायक इस समय जेल में बंद हैं। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल सीओ व एसडीएम मौके पर मौजूद रहे।

मामला बलरामपुर जिले से जुड़ा है यहां सादुल्ला नगर विधानसभा से साल 2007 व उत रौला विधानसभा सीट से साल 2012 में समाजवादी पार्टी से विधायक रहे आरिफ अनवर हाशमी पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। पूर्व विधायक इस वक्त बलरामपुर जेल में बंद है। प्रशासन लगातार विधायक की काली कमाई से अर्जित की गई सम्पत्तियों को चिन्हित कर उनसे जब्ती/कुर्की की कार्रवाई कर रहा है।

सपा सरकार में थी आरिफ अनवर की हनक

समाजवादी सरकार में आरिफ अनवर हाशमी का अपना रसूख हुआ करता था ये सपा नेता आजम खां के करीबियों में भी शामिल थे। लेकिन अब पूर्व विधायक पर कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। सरकारी जमीनों पर कब्जा धोखाधड़ी, जालसाजी, गैंगस्टर एक्ट के तहत सभी केस दर्ज हैं। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आज डीएम के आदेश पर सादुल्ला नगर, अल्लापुर, पीड़िया बुजुर्ग व मनुवागढ़ में कुल भूमि 1.616 हेक्टेयर कुर्क की गई। जिसकी कुल कीमत करीब 20 करोड़ 13 लाख रुपये आंकी गयी है।

गोंडा और लखनऊ में बनाई सम्पत्तियों की भी होगी कुर्की

इसके साथ पूर्व विधायक की 2 लग्जरी गाड़ियां व 2 बड़ी गाड़ियां भी कुर्क की गई हैं। जिनकी कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गयी है। इससे पहले 11 दिसंबर को कुल चल अचल सम्पत्ति करीब 50 करोड़ रुपये की कुर्क की जा चुकी है। प्रशासन अब पूर्व विधायक के गोंडा जिले में मौजूद करीब 15 करोड़ व लखनऊ में करीब 6 करोड़ की सम्पत्ति को कुर्क करने की तैयारी कर रहा है।

एसपी हेमन्त कुटियाल ने बताया कि ये जो सम्पत्ति कुर्क की गई है उसकी अनुमति कीमत करीब 20 करोड़ से अधिक है। इससे पहले करीब 50 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी है। अब हम लोग गोंडा व लखनऊ में इसकी संपत्तियों को कुर्क करने के लिए प्रयास कर रहे है। अगर और भी जमीनों की जानकारी मिलती है तो उसके सम्बंध में भी कार्यवाही की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व सपा विधायक पर धोखाधड़ी जालसाजी, सरकारी जमीनों पर कब्जा जैसे कुल 22 मुकदमे दर्ज है। पूर्व विधायक इस समय जेल में बंद हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n6DCnk
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments