उत्तर प्रदेश में प्रयागराज यमुनापार के कौंधियारा इलाके में बुधवार की देर रात हुए पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे धर दबोचा। हालांकि हमेशा की तरह उसका साथी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस का दावा है कि वह अंतरराज्यीय लुटेरा है। उसके पास पिस्टल व कारतूस मिली है।
जानकारी, यमुनापार के कौंधियारा इलाके में हुई मुठभेड़ में दबोचा गया गंगापार का लुटेरा सलमान बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि गंगापार का एक बदमाश लूट की नीयत से कौंधियारा क्षेत्र में घूम रहा है। क्राइम ब्रांच के साथ पुलिस ने नाकेबंदी की। पुलिस ने कौंधियारा थाना क्षेत्र में सड़वा नहर के पास बदमाश को घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग की गई। एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी।
लूट समेत कई मामलों में था वांछित
पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि उसका नाम सलमान निवासी सोरांव, प्रयागराज का रहने वाला है। वह सोरांव क्षेत्र का रहने वाला है। उसका आपराधिक इतिहास निकाला गया। एसपी यमुनापार सौरव दीक्षित ने बताया कि सलमान गंगापार क्षेत्र का शातिर लुटेरा है। वह ट्रक लूट समेत कई मामलों में वांछित था। उसकी तलाश में पुलिस प्रयासरत थी। उसके पास से लाल बाइक भी बरामद हुई है।
उसके साथ एक और बदमाश भी था जो भाग निकला। एसपी के मुताबिक उसके खिलाफ अयोध्या, अंबेडकरनगर और कौंधियारा के अलावा मध्य प्रदेश में भी मुकदमें दर्ज थे। गंगापार और यमुनापार दोनों क्षेत्र की पुलिस उसे ढूंढ रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XjmNek
via IFTTT

0 Comments