Amazon

वाराणसी में जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग

बदायूं जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या से नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा की मांग करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भीड़ को बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने मुख्यालय के द्वार पर पहरा लगा दिया।

निर्मम हत्या ने निर्भया की याद एक बार फिर देश को दिला दिया

आम आदमी पार्टी की जिला उपाध्यक्ष मोहिनी महेंद्रू ने बताया देश मे दूसरा निर्भया कांड हुआ है। दुष्कर्म के बाद हत्या कर पीड़िता को अर्धनग्न अवस्था मे घर के बाहर फेंक दिया गया। बीजेपी के बड़े लीडर ही जब दूसरे दुष्कर्म के मामले में बच गए, तो अन्य अपराधियों का मनोबल बढ़ना भी तय है। पूजा स्थलों में भी अब देश की महिलाएं सुरक्षित नही है। दोषियों को हर हाल में फांसी दी जाए।

जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने बताया निर्भया केस में इंसाफ में बहुत देर हुआ था। देश अब इसको बर्दाश्त नहीं करेगा। हाथरस का केस भी प्रदेश के लोगों को याद होगा। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सुरक्षा को लेकर केवल कागजी योजनाएं चल रही है। बलात्कार और हत्या की घटनाएं सरकार को रोज चुनौती दे रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आप की महिला कार्यकर्त्रियों में आक्रोश, फांसी की मांग करते हुए जमकर नारे लगाए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35hkfBP
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments