उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निराेधी दस्ता (ATS) ने रोहिंग्या मामले में एक और गिरफ्तारी की है। संतकबीर नगर के खलीलाबाद क्षेत्र के नगर पंचायत में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार किया है। मन्नान पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने में मदद करने का आरोप है। इससे पहले बीते 6 जनवरी को 20 साल से रह रहे म्यांमार निवासी अजीजुल हक को गिरफ्तार किया गया था। अजीजुल हक ने एटीएस की पूछताछ में बताया कि, अब्दुल मन्नान ने उसका पासपोर्ट बनवाने में मदद की थी। जिसके बाद यूपी एटीएस ने गिरफ्तारी की है।
अब्दुल मन्नान ने अजीजुल हक के दस्तावेज बनवाने में मदद की थी
एटीएस चीफ जीके गोस्वामी ने बताया कि अजीजुल हक के फर्जी दस्तावेज बनवाने में अब्दुल मन्नान ने मदद की थी। उसका पासपोर्ट बनवाने से लेकर अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए अब्दुल मन्नान ने कूट रचित दस्तावेजों को तैयार करवाए थे।
एटीएस की टीम के द्वारा पूछताछ के में अजीजुलहक ने यह सभी बातें स्वीकार किया हैं। अजीजुलहक से लंबी पूछताछ की में उसने कई लोगों के नाम लिए हैं जिसमें अब्दुल मन्नान की भूमिका संदिग्ध पाई गई है जिसके बाद अब्दुल मन्नान पर कार्रवाई की गई।
बीते छह जनवरी को गिरफ्तार किए गए म्यांमार देश के मूलतः निवासी बीते 20 सालों से अवैध तरीके से अजीजुल हक यहां रह रहा था। जांच में उसके पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35p37dp
via IFTTT

0 Comments