उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अबतक कोरोनावायरस (कोविड-19) से 336 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमित आगरा में हैं। यहां मरीजों की संख्या 66 हो गई है। इसके चलते आगरा में जिला प्रशासन ने 25 क्षेत्रों में नो एंट्री लागू किया गया है। जबकि, 22 क्षेत्रों को रेड जोन घोषित किया गया है। यहां अब प्रशासन रोड या गली में घूमते हुए मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी।
मजिस्ट्रेट, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम बनी
आगरा में प्रशासन ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस व डॉक्टरों की विशेष टीम बनाई है। ये टीमें इन 25 क्षेत्रों में विशेष नजर रखेंगी। जबकि, कांटेक्ट सर्विलांस टीम ऐसे लोगों को चिन्हित करेगी, जिन्हें खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि, मास्टर प्लान रोड खंदारी, ताजगंज, नेशनल हाईवे-19 नगला पदी, रेलवे कॉलोनी कैंट को सील किया गया है। जबकि, 21 क्षेत्रों को आज सील कर दिया जाएगा।
डीएम ने बताया- किसी को जरूरी चीजों की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए नगर निगम में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। यहां से मॉनिटरिंग की जा रही है। हर दिन अनाज, सब्जी व दवाओं की शिकायतें मिलती हैं। सभी का निस्तारण किया जा रहा है। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जा रही है। डीएम ने कहा- यदि किसी को आपातकाल में घर से निकला पड़े तो उसे मास्क लगाना जरुरी होगा।
जमाती वाले यह हैं नौ क्षेत्र
आगरा में 31 से अधिक जमाती संक्रमित हैं। ये सभी आजमपाड़ा, मंटोला, हींग की मंडी, मगटई, तोपखाना, वजीरपुरा, गढ़ैया, साबुन कटरा, सीता नगर आदि क्षेत्रों से मिले हैं। इन सब क्षेत्रों की निगरानी सीधे पुलिस द्वारा की जाएगी। यह क्षेत्र भी रेड जोन में शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2URALDT
via IFTTT

0 Comments