Amazon

आज 35 नए केस; फतेहपुर सीकरी तक संक्रमण का विस्तार, रोगियों की संख्या 138 पहुंची

उत्तर प्रदेश में आगरा मॉडल की सराहना हो रही है। फरवरी माह में जूता कारोबारी में संक्रमण पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सुनियोजित तरीके से संपर्क में आने वालों की जांच व 3 किमी के दायरे को सील कर डोर-टू-डोर सर्वे कराया गया था। लेकिन यहां संक्रमण मामलों में तेजी से उछाल आया है। सोमवार को केजीएमयू लखनऊ ने आगरा मंडल के 8 जमातियों समेत 35 नए केस की पुष्टि की। एक संक्रमित की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब यहां संक्रमितों की संख्या 138 हो गई है। इनमें 60 जमाती शामिल हैं।

अब तक 2264 सैंपल लिए गए

ताजनगरी आगरा में 100 से अधिक हॉटस्पॉट चिन्हित कर उसे सील किया गया है। लेकिन अब संक्रमण शहर के बाद यहां फतेहपुरी सीकरी तक अपना विस्तार कर लिया है। सोमवार को मिले 35 पॉजिटिव केस में 14 फतेहपुर सीकरी के गाइड के परिजन हैं। संक्रमितों में एक डॉक्टर भी है। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कराकर इलाज किया जा रहा है। आगरा में अब तक 2264 सैंपल लिए जा चुके हैं।

पारस अस्पताल से 22 मामले सामने आए
आगरा में सबसे अधिक मरीज पारस अस्पताल के संपर्क में आने से सामने आ रहे हैं। अबतक यहां 20 मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पारस अस्पताल में आने वालों की कंट्रोल रूम में जानकारी देने का निर्देश दिया है। दरअसल, यहां एक 65 वर्षीय महिला किडनी की बीमारी का उपचार कराने के लिए भर्ती हुई थी। हालत में सुधार न होने पर उसे मथुरा के एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। वहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद अस्पताल को सील करते हुए मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। स्टॉफ की जांच हुई तो एक साथ 16 केस सामने आए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आगरा में 138 संक्रमितों में 124 सक्रिय मरीज।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xx10B2
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments