उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में अब तक 9 टेस्ट पॉजिटिव मिल चुके हैं। प्रशासन ने मदनपुरा को कोरोना हॉटस्पॉट घोषित किया है। इसे सील कर दिया गया है। वहीं, सोमवार को साकेतनगर के एक अपार्टमेंट चीनी महिला के होने की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ताल के दौरान पता चला कि, वीजा खत्म होने के बाद होटल मालिक ने उसे बाहर कर दिया था। अपने एक परिचित के जरिए वह अपार्टमेंट में ठहरी थी। लेकिन अपार्टमेंट मालिक ने इस बात को छुपाए रखा। पुलिस ने महिला को क्वारैंटाइन किया है। वहीं, रविवार शाम तक मोबाइल वार्ड फ्लू क्लीनिक के माध्यम से 10587 मरीज सहित अब तक कुल 37122 मरीजों की जांच की गई।
106 मरीजों को जांच कराने की दी गई सलाह
कोरोनावायरस को मात देने व लॉकडाउन की अवधि में मरीजों को इलाज की सुविधा देने के लिए मोबाइल वार्ड फ्लू क्लीनिक बनाया गया है। रविवार शाम तक क्लीनिक के माध्यम से 37122 लोगों की जांच की गई। इनमें 10587 मरीज शहरी क्षेत्र के थे। 106 व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण के जांच कराने की सलाह दी गई है। इन मोबाइल वार्ड फ्लू क्लीनिकों के बारे में जनसमुदाय तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार वाहन भी लगाए गए हैं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के 8 ब्लाकों में विलेज फ्लू क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। जिसमें रविवार को 4722 मरीजों तथा अब तक कुल 17296 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गयी। 174 मरीजों को जांच के लिए भेजा गया है। अब तक जिले में विदेशी यात्रियों सहित कुल 117271 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी है। अब तक जनपद में कुल 22245 व्यक्तियों को होम क्वारैंटाइन किया गया है।
वाराणसी में कोरोना संक्रमित 9 मरीज
वर्तमान में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में 14 मरीज भर्ती हैं। जिनमें 5 पॉजिटिव रोगी जनपद गाजीपुर व 3 रोगी जौनपुर से स्थानांतरित होकर आए हैं। बीएचयू के माइक्रोबायोलाजी विभाग में अब तक कुल 485 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। 347 नमूने निगेटिव पाए गए हैं। 129 नमूनों के परिणाम आना शेष है। जिनमें 9 नमूने कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिनमें से 2 मरीज इलाके बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं।अग्निशमन विभाग के 5 वाहनों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा व सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने रविवार रात सूर्या होटल का निरीक्षण किया। यहां कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों को 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a6mWFK
via IFTTT

0 Comments